पाञ्चजन्य की प्रखर पत्रकारिता की यात्रा अपने अमृत काल में है। सुखद संयोग है कि यह वर्ष राष्‍ट्र की स्‍वतंत्रता का भी अमृत काल है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसे सोत्‍साह मनाने का आहृवान भी किया है।

अपने 75 वर्ष में प्रवेश करने के उपरांत पाञ्चजन्य ने 22 मई, 2022 को नई दिल्ली के ‘अशोक होटल’ में मीडिया महामंथन का आयोजन किया, जिसमें 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सहभाग किया था। इसके बाद 14 जून, 2022 को ‘ली मेरीडियन’ होटल में पर्यावरण पर आधारित पंचतत्व संवाद का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अभी हाल में अमदाबाद में 17-18 अक्तूबर,2022 को साबरमती संवाद में देश के विविध क्षेत्रों की शीर्ष विभूतियों के साथ विचार मंथन किया गया था। इन तीनों ही आयोजन को अभूतपूर्व सफलता मिली और मीडिया में इनकी खूब चर्चा हुई।

इसी निमित्त 25 नवम्बर, 2022 को मुम्बई स्थित होटल ताज में (26/11) को केंद्रित करते हुए ‘मुंबई का संकल्प’ कार्यक्रम तय किया है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा/ आंतरिक सुरक्षा, अराजकता की राजनीति और आतंकवाद, आघातों में अडिग लोकतंत्र व मुम्बई-भारत के विकास का वित्तीय इंजन कैसे बना हुआ है, पर विमर्श होगा। इस संवाद में देश के विभिन्न क्षेत्रों के ख्यातिलब्ध प्रमुख नाम शामिल होंगे और चुनौतियों से लेकर समाधान पर मंथन करेंगे।

हमें पूर्ण विश्वास है कि आप कार्यक्रम में शामिल होकर पाञ्चजन्य को अपना स्नेह प्रदान करेंगे।

पंजीकरण बंद हैं, हमने पंजीकरण सीमा पार कर ली है। धन्यवाद

यदि आप अपनी पत्रिका की सदस्यता चाहते हैं तो कृपया सदस्यता बटन पर क्लिक करें

Location

Attn: Mumbai Sankalp
Venue: Hotel Taj Mahal Palace,
Apollo Bandar, Colaba, Mumbai, Maharashtra 400001
Date: 25 November 2022
Timing: 10AM to 6PM
Please contact us for any further clarification: +91-8143232814